धर्मकांटे पर बिक रही थी अंग्रेजी दवाएं , मेडिकल संचालक को पुलिस ने लिया हिरासत में

 बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में औषधि विभाग ने एक धर्म कांटे से भारी संख्या में गैरकानूनी तौर से बिक रही एलोपैथिक दवाइयों को बरामद किया है।  भोजीपुरा निवासी  मोहम्मद उवैस पुत्र हैदर अली के अवैध मेडिकल स्टोर  कस्बा जादोपुर स्थित सैंथल रोड मेडिकल पर अंसारी धर्म कांटा लिखा था , जब छापा डाला गया, तब अवैध मेडिकल स्टोर से भारी संख्या में दवाइयां बरामद की है। टीम ने बताया कि मोहम्मद उवैस पुत्र हैदर अली निवासी जादोपुर अवैध रूप से मेडिकल  संचालित किया जा रहा था, जिससेे लगभग 1,00,000 रु मूल्य की एलोपैथिक प्रकार की औषधियाँ बरामद हुई है। वहीं उनके द्वारा  नियमानुसार फॉर्म 16 पर सीज की गई तथा संदेह के आधार 6 संदिग्ध नमूने जाँच एवं विश्लेषण हेतु संग्रहित किए गए । जिन्हे राजकीय प्रयोगशला लखनऊ भेजा जा रहा है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने एवम् विवेचना पूर्ण होने के पश्चात दोषी व्यक्ति के विरुद्ध माननीय सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now