जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, दिलाई सदस्यता

फतेहगंज पश्चिमी। भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 108वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित जी को याद किया। जयंती के अवसर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी ने घर घर जाकर लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जानकारी के अनुसार मण्डल फतेहगंज पश्चिमी के बूथ 325 पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी चौधरी देवेन्द्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माला अर्पण कर उन्हें याद किया। चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था।
वह आज भाजपा पार्टी के विशाल वट वृक्ष के रूप मे विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप मे स्थापित हुआ है। केंद्र के साथ राज्य में भी निरंतर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें जनकल्याण के पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है। उसके बाद उन्हें घर घर सम्पर्क लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिला मंत्री अंकित शुक्ला, मण्डल महामंत्री सौरभ पाठक, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, अबोध सिंह, राम गुप्ता, सचिन चौहान, मिथलेश कश्यप, गुड्डी सिंह।सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now