कॉलेज के बाद से  गुमशुदा हुई तीनों छात्राएं ऋषिकेश से बरामद

बरेली। किला थाना क्षेत्र के कॉलेज की  तीन नाबालिग छात्राओं को रविवार दोपहर को उत्तराखंड के ऋषिकेश से पुलिस ने बरामद कर लिया है। पिछले दो दिनों से  चार टीमें यूपी उत्तराखंड सहित दिल्ली में छात्राओं को पुलिस तलाश कर रही थी । पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को सर्विलांस की मदद से आज बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक लड़कियों को ऋषिकेश से बरामद करके पुलिस टीम बरेली के लिए रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां घूमने की मकसद से शनिवार को कॉलेज करने के बाद घर जाने की जगह ट्रेन पकड़ कर चली गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्राएं पहले बरेली से दिल्ली गई फिर दिल्ली से लखनऊ पहुंची उसके बाद फिर छात्राएं फिर दिल्ली पहुंची बाद में दिल्ली होते हुए ऋषिकेश पहुंची । इस दौरान पुलिस के लिए एक मददगार युवक भी मिला जिसने पुलिस के काम को आसान बनाया । बताया यह भी जा रहा है बरेली पुलिस ने लड़कियों की बरामदगी के लिए उत्तराखंड पुलिस की भी मदद ली इस आशंकाओं के साथ कहीं टीम बरेली से ऋषिकेश पहुंचे और पता चला कि वह वहां से जा चुकी है।सीओ संदीप सिंह ने मीडिया  को बताया कि किला थाना क्षेत्र के कॉलेज से गुमशुदा हुई बच्चियों को ऋषिकेश से उत्तराखंड पुलिस की मदद से बरामद कर लिया गया है। बच्चियां  दिल्ली से ऋषिकेश सोमवार दोपहर  3 बजे पहुंची थी तभी पुलिस की मदद से तीनों को बरामद कर लिया गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now