स्मार्ट सिटी की सड़क बिन बरसात बनी नदी, क्षेत्र में दिखा पानी पानी

बरेली : नगर निगम के दावों की कलई गुलाब नगर के वार्ड 58 में खुलती नज़र आई।नालों की सफाई न होने व डेयरी संचालकों के गोबर बहाने से पानी काफी देर रास्तें पर भरा रहा। नगर निगम ने तैयारियों का दावा भले ही किया हो। जिसमें नालों की सफाई के लिये 54 करोड़ का खर्च शामिल हैं। मगर स्मार्ट सिटी के शहर में नाला सफाई पर किए गए खर्च पानी की निकासी का इंतजाम नहीं कर पाए।नालो का पानी सड़कों पर आ गया जिसकी वजह से लोगों को घरों में कैद होकर बैठना पड़ गया। हालांकि प्रशासन की लापरवाही का खमियाजा गुलाब नगर के क्षेत्रवासी झेल रहे हैं।
गुलाब नगर के क्षेत्र वासियों कहना है कि संबंध में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत भी की थी जिसको सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला ने इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा था। मगर गुलाब नगर क्षेत्र वासियों की समस्या जस की तस बनी हुई है। पूरे इलाके में पानी भर गया हैं। इसके चलते दो पाहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र की पानी निकासी के लिए सड़क की दोनों ओर बड़ा नाला बना हैं वों भी सिर्फ नाम का आस -पास क्षेत्र में डेरिया है जिससे बहने वाला गोबर नाली में जमा हो जाता है। लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सीधे सड़क में बहने लगता हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now