सीएचसी पर प्रसव के बदले अवैध धन उगाही मामला, दो दोषी, मुकदमा दर्ज

मीरगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बदले अवैध धन उगाही का मामला सामने आया है। जाँच में मामला सही पाए जाने पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने दोषी आशा कार्यकत्री थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पूर्व नथपुरा निवासी उमेश अपनी पत्नी को प्रसव के लिए मीरगंज सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां स्टाफ ने प्रसव के बदले पाँच हजार रुपये की मांग की। उमेश ने मजबूरी में यह राशि दे दी। यह मामला तब और गहराया जब जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने अपनी टीम के साथ सीएचसी पर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ बरेली ने दो डॉक्टर्स की टीम एसीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी और डॉ. पवन कपाही को जाँच का जिम्मा सौंपा। गुरुवार को जाँच के दौरान आशा कार्यकत्री रितु और स्टाफ नर्स निहारिका यादव को दोषी पाया गया। जाँच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी गई, जिसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार पाल ने मीरगंज थाने में इन दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया।उधर, जिलाधिकारी बरेली ने भी एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता को मामले की जांच सौंपी थी। शुक्रवार को एसडीएम मीरगंज ने भी सीएचसी मीरगंज पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now