ढाबे पर जमकर चले लात घूँसे,डंडे तीन घायल,आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शीशगढ़।ढाबे  पर खाना खाने आए ग्राहकों और ढावा संचालक के बीच हुई जमकर मारपीट में ढावा संचालक व दो ग्राहक घायल हो गए।दोनों पक्षो ने विभिन्न आरोप लगाकर एक दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस ने दोनों पक्षो के 6नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल को भेजकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
चौकी क्षेत्र टांडाछंगा के गाँव चचेट में रविन्द्र जीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मनुआपट्टी का न्यू पंजाबी किंग ढावा है।ढावा संचालक रविन्द्र जीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 13सितंबर को शाम 7.30 बजे उनके ढाबे पर
पर गाँव हरसूनगला निवासी विक्रम जीत सिंह,जगतार सिंह कई अन्य साथियों के साथ आए थे। इस दौरान आरोपियों  ने चिकन बनाने का आर्डर दिया।ढावे पर अन्य ग्राहक खाना खा रहे थे।इसलिए चिकन बनाने में देरी हो गईं।इसी से नाराज होकर वह लोग गाली गलौच करने लगे विरोध पर मारपीट कर ढावे में तोड़फोड़ कर वर्तन भी उठाकर ले गए,एक ग्राहक की गाड़ी भी तोड़ दी।
मारपीट में ढावा संचालक जीत सिंह घायल हो गए।आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी विक्रम जीत सिंह,जगतार सिंह व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।दूसरे पक्ष के जगतार सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी हरसूनगला ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे विक्रम जीत सिंह के साथ ढाबे पर खाना खाने गए थे।ढावे के अंदर जाकर खाना पैक करने को कहा।ढावा संचालक रविंद्र जीत सिंह शराब के नशे में धुत था।जो अचानक गाली देने लगा विरोध करने पर साथियो के साथ मारपीट शुरू कर दी।मारपीट में वादी जगतार सिंह और भतीजा विक्रम जीत सिंह घायल हो गए।ढावा संचालक ढाबे  पर कई अबैध  कार्य करता है।शिकायत पर पुलिस ने रविंद्र जीत सिंह,उधम सिंह विर्क,विक्की गुराया,प्रीति व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now