इज्जतनगर पुलिस ने लूट की घटना का वांछित मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक अन्य भी गिरफ्तार

बरेली । इज्जतनगर पुलिस ने एक बार फिर मुठभेड़ में लूट की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटर साइकिल , एक हजार रुपये ,अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। साथ ही मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने बदमाश शिवम के साथ रहने वाले उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 27 अगस्त को  इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत मोबाइल फोन छिनैती व कुण्ड़ल लूट की घटना हुई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर पर  धारा 309 (4) बीएनएस पंजीकृत कर घटना में सम्मिलित बदमाशों  की तलाश की जा रही थी।
इसी दौरान 18 सितंबर की रात्रि में थाना इज्जतनगर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश चेकिंग के दौरान रोड नंबर-08 केन्द्रीय विद्यालय रेलवे के पास पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी शिवम उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी मठ लक्ष्मीपुर थाना इज्जतनगर बरेली , युसूफ मंसूरी पुत्र सालार बख्श उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 नई बस्ती कस्बा थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शिवम उर्फ गोलू  का पूर्व से भारी आपराधिक इतिहास है। इसके ऊपर  पूर्व में 30 मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्त थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनैती व कुण्ड़ल लूटने की घटना के मुकदमें में  वांछित हैं। वही पुलिस पार्टी पर गिरफ्तार करने के प्रयास के दौरान आरोपियों ने  पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया था ।
जब  पुलिस पार्टी अपने  आत्मरक्षार्थ में जवाबी फायरिंग की तो शिवम उर्फ गोलू पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी मठलक्ष्मीपुर बरेली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में  शिवम उर्फ गोलू पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक चाकू, 1,000/-रू0 नगद ,एक मो०सा० होण्डा नं0 UP 25 CM1571 बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बरेली भेजा गया है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर  आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार समय से पेश किया जा रहा है। उसके बाद कोर्ट के आदेश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now