आंवला तहसील गेट पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की हुई मासिक पंचायत तहसीलदार को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

 

आंवला। आंवला तहसील गेट पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें सभी किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा और बैठक में छुटटा पशुओं, फसल में बुवाई के समय खाद की कमी और तहसील से संबंधित कार्यों को लेकर चर्चा हुई। जिसमें भारी संख्या में किसानों ने बैठक में भाग लिया और इस दौरान तहसीलदार आंवला आशीष कुमार सिंह को 6 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।

 

 

उन्होंने ज्ञापन में बताया छुटटा पशुओं से किसानों को जान माल व फसलों की सुरक्षा के खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। आवारा गोवंश पशु घूम रहे हैं छुटटा गोवंश द्वारा किसानों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। जिसमें किसानों की जान भी चली जाती है वहीं रवि की फसल में बुवाई के समय पिछले वर्षों में भी डीएपी अन्य उर्वरक की कमी रहती है जिसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने बताया नकली डीएपी नकली पोटाश बेची जाती है संग्रामपुर गांव में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री भी पकड़ी गई थी उसमें क्या कार्यवाही हुई है उसको सार्वजनिक करने की मांग की। किसानों के द्वारा उर्वरक लेने जाते समय दुकानदार अन्य सामग्री को जबरदस्ती देता है न लेने पर खाद देने को मना कर देता है। तहसील में किसानों को लेखपालों द्वारा अंश निर्धारण में विसंगतियों देखने को मिल रही है लेखपालों के कारण आपसी झगड़ा विवाद की स्थिति बनी रहती है। लेखपालों पर कार्रवाई करने और जांच कर सहमति के आधार पर संशोधन करने की मांग की तो वही एक किसान ने लेखपाल पर कार्य करने के लिए रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया। सप्लाई दफ्तर के द्वारा राशन कार्ड में भारी अनियमित्ताएं की जा रही है। बिजली की समस्या का किसानों को सामना करना पड़ रहा है।

 

बिजली के लाइनमैन किसानों को जमकर लूट रहे हैं और वसूली कर रहे हैं। इफको द्वारा विगत दिनों जो समझौता हुआ था उस समझौते का पालन नहीं किया जा रहा है आदि सहित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव, उदल सिंह वर्मा, वीर सिंह, पंकज कुमार शर्मा आदि सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now