आंवला के सरस्वती विद्या मंदिर भुर्जी टोला में संपन्न हुआ दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण

 

आंवला। आंवला में स्थानीय विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर भुर्जी टोला में विद्या भारती ब्रज प्रदेश के योजनानुसार दो दिवसीय वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण संपन्न हुआ। जो 16 सितम्बर की शाम से 18 सितम्बर के मध्यान्ह तक चला। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर किरावली आगरा से प्रधानाचार्य श्याम हरीश तथा आचार्य चंद्रपाल सिंह और सरस्वती विद्या मंदिर बृजलोक बरेली से प्रधानाचार्य रामपाल सिंह एवं आचार्य प्रमोद कुमार पांडेय तथा प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में माखनलाल उपस्थित रहे। जिनके द्वारा विद्यालय की समस्त गतिविधियों का अवलोकन किया गया एवं शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सुझाव दिए गए। अतिथि परिचय आचार्य सुधांशु गुप्ता द्वारा किया गया एवं विद्यालय के प्रधानमंत्री भैया शिवम वर्मा ने सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

 

 

निरीक्षण की इस श्रृंखला में प्रबन्ध समिति,अभिभावक, पूर्व छात्र,छात्र संसद, आचार्य ,सेवक आदि के साथ वार्तालाप कर वैठक सम्पन्न हुई। अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर विद्यालय में नवनिर्मित स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन आए हुए निरीक्षक बन्धुओं , विद्यालय प्रबंधक राकेश कुमार सक्सेना ,उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र रस्तोगी एवं समिति सदस्य सुनील अग्रवाल आदि की गरिमामयी उपस्तिथि में फीता काटकर शुभारंभ किया गया। निरीक्षण के द्वितीय दिवस में वंदना सत्र में हस्तलिखित पत्रिका “अभिनव कदम” का विमोचन हुआ। इसी के साथ प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथि बन्धुओं को उपहार भेंट करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now