शानोशौकत से निकला जुलूसे मोहम्मदी ,  उलेमाओं ने तकरीरें

 शीशगढ़। कस्बे में मोहम्मदी का जुलूस शानो ओ शौकत के साथ धूमधाम व शांतिपूर्ण तरीके से तय रुट से ही निकला ।जुलूस के दौरान  अलग अलग  अंजुमनों के उलेमाओं के द्वारा हुजूर  की योमे पैदाइश से लेकर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके नख्शे कदम पर चलने की अपील करते हुए तकरीरें की।
 जुलूसे मोहम्मदी सोमबार को सुवह 9 बजे से विलासपुर वस अड्डा से शुरू होकर मोहल्ला गोड़ी होते हुए गिरधरपुर स्थित पेट्रोल पम्प से बापस होकर मुख्य चौराहा पड़ाव पर होते हुए विलासपुर अड्डा पर जाकर समाप्त हो गया। जुलूसे मोहम्मदी में कस्बे की लगभग 30 अंजुमनों के हजारों की तादात में अकीदतमंदों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूसे मोहम्मदी में नारा तकबीर व मोहम्मद न होते तो कुछ भी न होता के नारे लगाए जा रहे थे।जिनकी अबाज आसमान तक गूँज रही थी।
जुलूसे मोहम्मदी का नगर पंचायत कार्यालय सहित कई जगहों पर जोर दार स्वागत हुआ। जगह जगह शर्बत व खाने के लंगर भी लगाए गए थे। उधर सुरक्षा की द्र्ष्टि से इंस्पेक्टर राधेश्याम पुलिस बल के साथ पूरे समय तक  मुस्तैद होकर गस्त करते रहे।जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now