युवक को घर ले जाकर दबंगों ने पीटा,वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल , मुकदमा दर्ज

शीशगढ़।गाँव बल्ली निवासी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती 7 तारीख को सुबह के समय बह अपने घर के पास परचूनी की दुकान के सामने प्रेमपाल की मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रहा था।जहां गांव के ही कई लोग मौजूद थे।तभी गांव का ही भूपेंद्र अपनी पत्नी के साथ आया और काम का बहाना बताकर अपने घर ले गया। वहां पर गांव का सुनील पुत्र त्रिलोकी व सूरज उर्फ शमी पुत्र शंकर लाल भी मौजूद थे। जहाँ पर उसके साथ मारपीट की गई और सुनील ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में भूपेंद्र ने युवक के दोनों हाथ पकड़ रखे हैं और सुनील भूपेंद्र की पत्नी से युवक को मारने के लिए कहता है।और भूपेंद्र की पत्नी युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रही है।पीड़ित ने बताया कि किसी तरह बह वहां से जान बचाकर निकला और 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने थाने लेजाकर शान्ति भंग में चालान कर दिया। इधर भूपेंद्र की पत्नी ने मुकेश पर शाम के समय घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की शिकायत कर मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकेश ने बताया कि मुकदमे में जिस समय की घटना दिखाई गई है। उस समय वह अपने दोस्तों के साथ था। जिसके साक्ष्य भी उसके पास है।पीड़ित मुकेश ने पुलिस से शिकायत कर सभी आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने व दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।वहीं इंस्पेक्टर शीशगढ़ राधेश्याम ने मामले का संज्ञान लेते हुए हलका इंचार्ज को मामले की गहनता  से जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now