गोला बैराज से छोड़ा गया 75,834 क्यूसेक पानी, करनपुर गांव में कटान से कई बीघा जमीन बर्बाद

मीरगंज – पिछले चार दिनों से पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिले के मीरगंज और बहेड़ी इलाकों में रामगंगा, बहगुल और किच्छा नदियों में जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे मीरगंज के करनपुर गांव में कटान शुरू हो गई है, जिससे कई बीघा जमीन कट चुकी है और अब वहां के मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। गांव के लोग परेशान हैं और वे अब यह सोच रहे हैं कि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो वे कहां जाएंगे।
शुक्रवार को गोला बैराज से 75,834 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिससे किच्छा नदी उफान पर आ गई। शनिवार को फिर से सुबह 16,546 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया, जिससे बहेड़ी और मीरगंज तहसील के कई गांवों में पानी भर गया। बाढ़ का पानी खेतों से लेकर सड़कों तक फैलने लगा है। कई गांवों में धान और गन्ने की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और पशुओं के चारे का भी नुकसान हुआ है।प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए गांवों में बाढ़ चौकियां स्थापित की हैं और लेखपालों को नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि रामगंगा नदी किनारे बसे गांवों में भी कटान की सूचना मिली है। प्रशासन ने कटान को रोकने के लिए बाढ़ खंड विभाग को निर्देश दिए हैं।
ग्रामीण इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं, और गांवों में बनी राइस मिल समेत कई घरों में पानी भर गया है।गोला बैराज से पानी छोड़े जाने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी, जिसके बाद नदी किनारे बसे घरों को खाली करवा लिया गया था। हालांकि, बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है और देर रात तक स्थिति और खराब हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now