भाजपा युवा मोर्चा ने अखिलेश यादव का किया पुतला दहन

बरेली।  पूर्व सीएम  अखिलेश यादव द्वारा मठाधीशों की तुलना माफियों से तुलना करने पर भाजपा युवा मोर्चा ने अखिलेश का  पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया  । अखिलेश यादव के द्वारा मठाधीशों को माफिया कहे जाने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बरेली और जिला आंवला के पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से अखिलेश यादव का चौकी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुऐ पुतला फूंका।इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं द्वारा कहा गया कि अखिलेश यादव के द्वारा हिंदुत्व और सनातन को अपमानित करते हुए लगातार टिप्पणियां की जा रही हैं।  अखिलेश यादव यह सिर्फ एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए टिप्पणी करते हैं जबकि चुनाव आने पर यह पूजा पाठ का भी ढोंग करते नजर आते हैं। अखिलेश यादव की मठाधीश की तुलना माफिया से करने को लेकर आक्रोशित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से विरोध जुलूस निकालते हुए चौकी चौराहे पर आज पुतला दहन किया मपुतला दहन के समय युवा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रुद्रालक्ष्मीकांत अवस्थी , जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, आंवला जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय, अजय अरोड़ा,सूरज राठौड़ ,अनिल संजीव शर्मा, अमन पांडे, नीरज पटेल,ऋषभ शर्मा, शिवम गुप्ता, अमित उपाध्याय, शिवम आर्य,आशुतोष,प्रदीप, पृथ्वीराज,खेमपाल, तेज विक्रम, जतिन,प्रांशु, शांति स्वरूप, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद  रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now