जिलाधिकारी ने प्रेमनगर थाने पर सुनी शिकायतें , संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ थाना समाधान दिवस  के अंतर्गत थाना प्रेमनगर पहुंचकर जन समस्याओं को सुना तथा उनके समुचित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम थाने में आए फरियादियों की एक-एक कर शिकायतें सुनी तथा थानाध्यक्ष को निर्देश दिए की शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक किया जाए|जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए  कि बारावफात का सबसे बड़ा जुलूस प्रेमनगर से ही निकलता है अतः जुलूस के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए और क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखा जाये तथा इस अवसर पर कोई नई परम्परा ना आरम्भ होने दी जाए।इस अवसर पर एसएसपी बरेली अनुराग आर्या ,सीओ सिटी पंकज कुमारश्रीवास्तव सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now