आंवला में सियार ने हमला कर बच्चों सहित 20 को किया घायल ,घटना से मचा हड़कंप

बरेली । आँवला तहसील के रामनगर क्षेत्र में  बीती रात  जंगली सियार ने 20 से अधिक ग्रामीणों को हमला कर घायल करने से दहशत फैल गई है। घायल लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल है। घटना की जानकारी होते ही वन विभाग ने देर रात तक क्षेत्र में डेरा डालकर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अब तक सियार वन विभाग की पकड़ से दूर हैं। स्थानीय लोगो के अनुसार पागल सियार कई दिनों से उत्पात मचाये हुए है। वहीं वन विभाग की टीम अब तक  सियार को पकड़ने में  नाकाम रही है।  इस मामले में आंवला के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि गांव वालों के अनुसार जंगली सियार के हमले में घायल हुए 20 मरीज आये थे जिनमे से 11 को रामनगर बाकी 9 को आँवला सीएचसी पर उपचार किया गया था जिनमें से 5 लोगो को बरेली के जिला अस्पताल वैक्सिनेशन के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now