बहेड़ी में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन

बरेली । बहेड़ी में  किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन हुआ इसमें किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें पोषण माहवारी और शारीरिक व मानसिक बदलाव तथा एनीमिया के बारे में जागरूक किया गया । किशोरियों की हीमोग्लोबिन की जांच के दौरान लड़कियों मैं खून की कमी पाई  गई जिसका मुख्य कारण अल्प पोषण व खानपान में कमी होना  है । किशोर किशोरियों में प्रतियोगिताएं भी कराई गई जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का मुख्य विषय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या ,पर्यावरण, प्रदूषण तथा जल ही जीवन है रहा ।इस प्रोग्राम में स्वास्थ्य विभाग से काउंसलर शालिनी सक्सेना संदीप मित्रा अर्सलान खान और बाल विकास विभाग की ओर से पोषण संबंधित स्टॉल लगाकर बच्चों को पोषण के बारे में जानकारी दी गई इस मौके पर मुख्य सेविका राजेश्वरी देवी तथा आंगनवाड़ी अमरजीत कौर पूनम रस्तोगी मिलती रानी जय रानी आदि उपस्थित रहीं।
बेटी स्वास्थ्य मंच से मिली जानकारी से दिखी खुश
किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम में भाग लेनी वाली बेटियां बेहद खुश दिखाई । उनका कहना था आज के कार्यक्रम से उन्हें स्वास्थ्य के प्रति खास जानकारी मिली है। मंच में उन मुद्दों पर भी बताया गया जिस पर परिजनों से बात करना मुश्किल होती है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now