मंदबुद्धि महिला की जहरीला पदार्थ पीने से मौत

बरेली।  एक मंद वृद्धि महिला ने दवा के धोखे में कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई इलाज के लिए पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया हालत गम्भीर  होने के कारण उसे बरेली जिला अस्पताल को रेफर कर दिया लाते समय उसकी मौत हो गई पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
जिला पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव लिलोरी खेड़ा निवासी 23 वर्षीय धर्मेश्वरी देवी पत्नी मोहन स्वरूप की आज सुबह इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई मृतका के घर वालों ने बताया कि धर्मेश्वरी तीन माह की गर्भवती थी उसको कल शाम के समय अचानक कई उल्टियां हो गई तब उसकी सास ने उसे घर में रखी उल्टी की दवा पीने को कहा लेकिन मंदबुद्धि धर्मेश्वरी ने दवा के धोखे में कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई पूछने पर उसने घटना की जानकारी घरवालों को दी तब उसे इलाज के लिए पीलीभीत के अस्पताल में भर्ती कराया गया बहा से रेफर कर दिया जहां से आज सुबह उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी और जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया वह एक बच्चे की मां है , पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now