ट्रक ने बाइक सवार को कुचला हुई मौत,गुस्साए ग्रामीणो ने लगाया जाम

 

शीशगढ़। मानपुर से अपने गाँव लौट रहे बाइक सवार को सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टककर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गईं।चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणो ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को खुलवाया।

मृतक ग्राम ढाकिया ठाकुरान निवासी खरगसेन पुत्र अजीता प्रसाद उम्र लगभग 40 वर्ष आज सोमवार शाम को लगभग 8बजे मानपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहा था।तभी मानपुर में पुल पार शीशगढ़ की तरफ से बहेड़ी जा रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टककर मार दी। ट्रक के पहिए से कुचलकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गईं।नाराज ग्रामीणो ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने वताया कि दुर्घटना में ग्रामीण की मौत हो गईं हैं।शव को कब्जे में लेकर पी एम को भेजा जा रहा हैं।जाम लगने की सूचना गलत हैं।किसी ने जाम नहीं लगाया हैं।मै दुर्घटना स्थल पर ही हूँ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now