मोबाइल टावर हटाने के लिए आंनद नगर वासियों ने दिया ज्ञापन

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की आंनद नगर कॉलोनी के लोग पिछले 19 सालों से मोबाइल टावर हटाने के लिए संघर्ष कर रहे है। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कॉलोनी वासियों का यहां तक कहना है कि टावर के रेडिएशन से कॉलोनी के चार लोगों की मौत हो चुकी है। वही अन्य कई लोगों का दिल्ली के अस्पताल से इलाज चल रहा है। कॉलोनी वालों ने मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अरुण कुमार सक्सेना से भी की है साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी टावर आबादी के बीच लगाने की शिकायत की है।  इस संबंध में आज कॉलोनी वासियों ने एक ज्ञापन सीएम योगी को संबोधित sdm को सौंपा साथ ही टावर हटाने की मांग की । कॉलोनी वासियों ने मीडिया को बताया  कि आनन्दनगर कालोनी के बीच में मोबाईल टावर 2005 से लगा हुआ है ।कई बार इसका कालोनी वासियों द्वारा विरोध किया गया था लेकिन काफी प्रयासो के बाद भी मोबाईल टावर लग ही गया।इससे होने वाले रेडियेशन के कारण इसके चारों ओर घरो में चार मौते कैंसर से हो चुकी है। साथ ही तीन चार मरीज अभी भी कैंसर से पीडित है जिनका इलाज दिल्ली में चल रहा है । इसकी शिकायत दि 17
 मार्च 2024 व 10 जून 2024 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई तब वहाँ से जवाव मिला कि मोबाईल टावर लगाने की अनुमति जिला प्रशासन देता है। इसलिए वह आज मोबाइल हटाने के संबंध में डीएम दफ्तर में शिकायत की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now