16 सितंबर को नए शहर से निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी। कुतुबखाना पुल के नीचे से गुजरेगी सभी अंजुमने

बरेली।पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे विलादत के जश्न का देश भर में 16 सितंबर सोमवार(पीर) को मनाया जायेगा। इस मौके पर बरेली में दो जुलूस निकाले जाते है एक ईद मिलाद की पूर्व संध्या पर पुराना शहर से और ईद मिलादुन्नबी के दिन मुख्य जुलूस जो कोहाडापीर से निकलता है इसमें अधिकतर नए शहर की अंजुमने शामिल रहती है। ये जुलूस इस साल 16 सितंबर को शाम 5 बजे दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की कयादत और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की निगरानी में निकलेगा। कोहाड़ापीर पेट्रोल पम्प से जुलूस-ए-मोहम्मदी अंजुमन खुद्दाम ए रसूल के तत्वाधान ने निकाला जाता है। अंजुमन खुद्दाम ए रसूल के सदर सय्यद आसिफ मियां और सचिव शान अहमद रज़ा ने बताया कि जुलूस की तैयारियों के संबंध में एक बैठक 11 सितंबर मंगलवार को कोहाड़ापीर मिलन शादी हाल में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान मिया की सदारत में होगी।
जिसमें सभी अजुमनो के सदर व सैक्टरी से जुलूस को भव्य व शांति के साथ निकलवाने के लिए सलाह मशवरा लिया जायेगा। और अंजुमन खुद्दाम ए रसूल व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक में जो तय हुआ है उसके दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे। अंजुमनो की एक बैठक कोतवाली में सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमे एक राय से तय हुआ की जुलूस में कोई अंजुमन डीजे लेकर नही आयेगी। अगर कोई अंजुमन डीजे लाती है तो उसे थाने में खड़ा करा दिया जाएगा। अंजुमन ई रिक्शा में दो सुराही व दो स्पीकर के साथ शामिल होगी। सभी अंजुमने कुतुबखाना पुल के नीचे से गुजरेगी पुल के ऊपर से कोई अंजुमन को गुजरने की इजाज़त नही होगी। बैठक में सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव,इंस्पेक्टर कोतवाली समेत अंजुमन के शान अहमद रज़ा,मोहसिन हसन खान,हाजी जावेद खान,नासिर कुरैशी,मंजूर रज़ा खान,नईम नूरी,शरिक बरकाती,आसिम रज़ा,अफजाल बेग शामिल रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now