जिलाधिकारी अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न

 

बरेली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन प्रस्ताव के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में 3492 बूथ के अतिरिक्त 07 बूथ और बढ़े हैं, जिसकी सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दी जायेगी। उक्त के सम्बन्ध में यदि कोई दावे-आपत्तियां/सुझाव हो तो लिखित रुप में सम्बन्धित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण/ सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, बरेली में आगामी 11 सितम्बर 2024 तक उपलब्ध करा सकते हैं। दावे एवं आपत्तियां के निस्तारण एवं राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को अंतिम रुप से दिनांक 18 सितम्बर 2024 को दिया जायेगा।

बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि किसी भी मतदाता को मतदान हेतु दो किलोमीटर से ज्यादा की दूरी ना तय करनी पड़े। इसके साथ ही एक परिवार के सभी सदस्यों के वोट एक ही बूथ पर पड़े। निर्वाचन बूथ जर्जर भवन में ना स्थापित हों। अतः उक्त के दृष्टिगत यदि कोई सुझाव/शिकायत हो तो लिखित रुप में अवगत करायें।

बैठक में बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में जहां ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी है तथा बहुमंजिली भवन बने है और वहां 300 से अधिक वोट हैं तो उन भवनों में मतदेय स्थल बनाने हेतु भूतल पर कम्यूनिटी हाल/स्कूल आदि का चिन्हांकन कर उक्त सोसाइटी एवं भवनों में आवासित मतदाताओं हेतु वही मतदेय स्थल बनाये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर लिये जायें। इसके अतिरिक्त ऐसे विद्यालय जिन्हें बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निष्प्रयोज्य घोषित किया गया है और वहां बूथ हैं तो अन्यत्र बूथ हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हित किया जाये।

बैठक में निर्देश दिये गये कि वर्तमान में बीएलओ द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे भी चल रहा है, जिसमें बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगें कि कहीं मतदाता की मृत्यु तो नहीं हो गयी है या अन्यत्र तो नहीं रहने लगा है अथवा किसी बालक/बालिका की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो गयी है तो ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने व घटाने का कार्य किया जायेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now