कानून का पालन कराना व पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्रथम प्राथमिकता ।। इंस्पेक्टर राधेश्याम

बरेली । थाना शीशगढ़ के नवागत इंस्पेक्टर राधेश्याम ने थाने का चार्ज संभालने के बाद अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।जिला बुलन्दशहर के रहने बाले इन्स्पेक्टर राधेश्याम 2023 के डारेक्ट दरोगा बनने के बाद अपनी अच्छी कार्यशैली से वह 2016 में इंस्पेक्टर बने थे। देखने मे सरल स्वभाव व अपराधियों के लिए तेज तर्रार इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बातचीत  में कहा कि कानून का अच्छे से पालन कराना व पीड़ित को न्याय दिलाना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। 2023 में गैर जनपद से जनपद बरेली में आए राधेश्याम ने सबसे पहले सी वी गंज थाने का चार्ज सम्भाला। जहां अपनी कार्यशैली की छाप छोंड़ने के बाद कप्तान ने उनपर विश्वास जमाया और शहर का मशहूर थाना इज्जतनगर की कमान सौंपी। जिसके बाद गत 2 सितंबर को थाना शीशगढ़ की जिम्मेदारी सौंप दी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने कहा कि कोई भी फरियादी उनसे खुले मन से मिलकर अपनी समस्या बता सकता है। उसकीं समस्या का गुणबत्ता पूर्वक तुरन्त निस्तारण किया जाएगा। साथ ही महिला उत्पीड़न से सम्बन्धी शिकायतों को तुरन्त अमल में लाकर गुणबत्ता पूर्वक आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने साफ चेताया कि गौकशी करने बालो पर कड़ी कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो उसकी जगह जेल में ही होगी। अपराधी या तो अपराध करना छोंड़ दे या फिर कहीं दूर चला जाए वर्ना उसकी जगह जेल में ही होगी।किसी भी तरह के अपराध करने बाले को बख्शा जाएगा। उन्होंने चेताया कि लुटेरे,चोर,वाहन चोरी करने बालों की गिरफ्तारी अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now