रोटरी क्लब ऑफ ग्लोरी शिक्षकों को करेगा सम्मानित

 

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ ग्लोरी एक नई पहल करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्राइमरी और सेंट्रल स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित करने शहर के प्रसिद्ध होटल सीता किरण में एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे है । यह कार्यक्रम 7 सितंबर को भव्य तरीके से आयोजित होगा । कार्यक्रम में शहर के कई विधायक और गणमान्य लोगों के उपस्थित होने की उम्मीद है। इस संबंध में रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी मीडिया को दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस होने से पहले रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी की एक बैठक सिविल लाइन्स स्थित क्लब के कैम्प कार्यालय में हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। क्लब की अध्यक्षा सुश्री रोटेरियन वेदिका जी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष  अशोक अवस्थी को प्रेसीडेंट कॉलर पहनाया।
बाद में  नव निर्वाचित अध्यक्ष  अशोक अवस्थी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करी। जिसमें  शैलेन्द्र सक्सेना को सचिव,  अजय अरोड़ा को उपाध्यक्ष,  अशोक श्रीवास्तव सह-सचिव एवं  राजीव कोहली को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया।
चार बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर का चुनाव किया गया। चुने गए लोगों में रो० सरदार सतवंत सिंह चड्डा, रो० हरिओम शर्मा, रो० आर.एस. भंडारी, रो० प्रदीप वर्मा का नाम है। रोटरी क्लब की अध्यक्षा वेदिका ने सभी नव निर्वाचित टीम को बधाई दी और समाज सेवा हेतु नये व प्रभावी प्रोजेक्ट करने को प्रेरित किया।अन्त में राष्ट्रीय गान के उपरान्त सभा संपन्न हुई।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now