बरेली डीएम दफ्तर गेट पर पति पत्नी आपस में भिड़े , पुलिस ने लिया हिरासत में

बरेली के डीएम दफ्तर पर दफ्तर को पति पत्नी भिड़ गए। मामले की जानकारी होते ही पति पत्नी के विवाद के हाई वोल्टटेज ड्रामा को देखने के लिए मौके पर जुट गए।मौके पर  मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पति पत्नी को एक दूसरे से छुटाने के बाद  कोतवाली पुलिस को हिरासत में दे दिया । हालांकि दोनों के वकीलों ने मामले में आकर हस्तक्षेप करने की कोशिश की पर पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली।
बुधवार तीन बजे के आसपास  उत्तराखंड के किच्छा का रहने जुवेर तारीख पर कोर्ट आया था । वही उसकी पत्नी सीबीगंज थाना क्षेत्र निवासी अनाम आई थी। अनाम ने अपने पति को चलती हुई बाइक से  पीछे से खींच लिया और इस घटना में जुवेर  की टी शर्ट फंस गए। वही जुवेर की पत्नी अपने पति से जेवर की मांग कर रही थी। अनाम ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे पिछले 10 महीने से उसके दहेज में दिए गए जेवर नहीं दे रहा है साथ में उसने एक महिला से शादी भी कर ली है। वही महिला के पति जुवेर ने कहा कि उसने कोई जेवर नहीं लिए है बल्कि अनाम ने उसके साथ मारपीट की है।
दो साल पहले हुआ था प्रेमविवाह
उत्तराखंड के जुवेर ने बताया कि दो साल पहले उसकी अनाम से लव मैरिज हुई थी। लेकिन अनाम के व्यवहार सही नहीं होने के चलते मामला कोर्ट तक पहुंच गया। परिजनों ने दोनों को अलग रहने को कह दिया और रहे भी पर संबंध और खराब होते चले गए।कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से कुछ दूरी पर हुई घटना को गंभीरता से लिया साथ ही दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। माना जा रहा है कि पुलिस दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्यवाही करेगी ताकि भविष्य में सार्वजनिक जगह पर दोनों वबाल नहीं करें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now