महिला कांस्टेबलों की अस्मत से खेलने और ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार,

यूपी पुलिस का जवान बनकर महिला कांस्टेबल को अपना शिकार बनाने वाले युवक को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने करीब 12 से अधिक महिलाओं को अपने झांसे में लिया उनके साथ रेप और ठगी करने के काम को अंजाम दिया ।

 

 

युवक राजन वर्मा लखीमपुर का रहने वाला है।जिसने सूबे की करीब 12 महिलाओं कॉन्स्टेबल को अपने झांसे में लिया उनके शरीर के साथ खेला और करोड़ो की ठगी को अंजाम दिया। यह खुद तो 8 वां पढ़ा लेकिन ठगी और झांसे के मामले में एक से बढ़कर एक ठग को पीछे छोड़ दिया। राजन ने बरेली , मुरादाबाद , श्रावस्ती , लखीमपुर सहित कई अन्य जगहों के महिला कांस्टेबल को अपना शिकार बनाया पर बरेली पुलिस की मुस्तैदी के आगे पर टिक नहीं सका और पुलिस ने उसे बरेली के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के मुताबिक राजन वर्मा सुनील नाम के व्यक्ति के टच में आ गया जिसे एसओजी कर्मी का बेटा बताया जाता हैं । वही से उसने ठग और क्राइम के सभी पाठ पढ़ लिए। एसपी सिटी राहुल भाटीके मुताबिक बरेली कोतवाली थाना पर एक महिला पुलिसकर्मी ने राजन के खिलाफ रेप , ठगी का मामला दर्ज कराया था तब से वह फरार चल रहा था। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राजन पुलिस की वेब साइट से उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जिनके नाम के साथ वर्मा टाइटल लगा हुआ करता था। फिलहाल बरेली पुलिस राजन से जुड़े मामलों में तफ्तीश से जुड़ गई है। पुलिस को यकीन है कि राजन से महिला शिकार से जुड़े और मामले प्रकाश में आ सकते है।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now