57वें उर्स शराफ़ती का पोस्टर जारी ,12 सितंबर से होगा उर्स का होगा आग़ाज

बरेली ।    57 वें उर्स-ए-शराफ़ती के संबंध में दरगाह पर  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। दरगाह शरीफ के साहिबे सज्जादा हज़रत शाह मोहम्मद गाज़ी मियां हुजूर के साहिबजादे जनाब सादकैन मियां सकलैनी ने इस  प्रेस वार्ता की अध्यक्षता की।हज़रत सादकैन मियां सकलैनी ने प्रेस को बताया कि हमारे दादा पीर शराफ़तुल औलिया किब्ला हजरत शाह मौलाना शराफत अली मियां कादरी मुजहिदी अलैहिर्रहमा एक अज़ीम बुजुर्ग हस्ती हैं आपका शुमार बड़े औलिया ए किराम में होता है, इस साल उनका  57 वां  सालाना उसे मुबारक खूब शान ओ शौकत के साथ मनाया जायेगा।
दरगाह के मीडिया प्रभारी हमज़ा सकलैनी ने प्रेस से मुखातिब होकर बताया कि उर्दू माह के रबीउलअव्वल शरीफ़ की पहली तारीख यानि 5 सितंबर 2024 को जुलूसे परचम कुशाई से हमेशा की तरह माहे ईद मिलादुन्नबी का इस्तकबाल और उर्स-ए-शराफ़ती का ऐलान किया जायेगा, परचम कुशाई की रस्म अपने रिवायती अंदाज में खूब शान ओ शौकत के साथ अदा की जायेगी, जुलूस अपने तयशुदा मुकर्रर रास्तों कच्ची मस्जिद, दीवानखाना चौक, कोहाड़ापीर, नैनीताल रोड, कुतुबखाना, गली मनिहारान होता हुआ वापस दरगाह पर आएगा।उन्होंने आगे यह भी  बताया कि परचम कुशाई के बाद अगले दिन यानी 06 सितंबर से 11 सितंबर तक हमेशा की तरह हजरत शाह सकलैन एकेडमी की जानिब से शहर के विभिन्न क्षेत्रों (मोहल्लों) में ‘जश्ने शाह शराफत मियां के कार्यक्रम होंगे, इसके अगले दिन 12 सितंबर से 15 सितंबर तक 57 वां उर्स-ए-शराफ़ती मनाया जाएगा, 15 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे कुल शरीफ़ होगा।
शाह सकलैन एकेडमी के सचिव हाजी लतीफ कुरैशी ने बताया कि उर्स  के संबंध में पुलिस- प्रशासन के आला अधिकारियों को अवगत कराया दिया गया है, अधिकारियों की तराम से गत वर्षों की तरह उर्स में बेहतर व्यवस्थाएं मुहैया कराने का भरोसा  दिलाया गया है।
आफताब आलम ने प्रेस को बताया कि उसे में नगर निगम ‌द्वारा दरगाह क्षेत्र की साफ- सफाई, स्ट्रीट लाइटें, मोबाइल टॉयलेट, पानी टैंक आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिसको लेकर नगर निगम द्वारा उर्स में पूर्ण सहयोग का आश्वासन मिला है।मुख्तार सकलैनी ने बताया कि चार रोज़ा 57 वां उर्स-ए-शराफ़ती खानकाह शरीफ के सज्जादानशीन हज़रत अल्हाज गाजी मियां हुजूर महाजिल्लाहुल आली की सरपरस्ती व देख- रेख में निहायत उम्दा एहतिमाम व इन्तिज़ाम के साथ मनाया जायेगा और उर्स में देश-विदेश के जायरीन बड़ी तादाद में शिरकत करेंगे जिनके खाने-पीने व ठहरने का सारा इन्तिज़ाम खानकाह शरीफ पर ही हमेशा की तरह रहेगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमज़ा सकलैनी, मौलाना मुख्तार सकलैनौ, गुलाम मुर्तज्ञा सकलैनी, हाफ़िज़ जाने आलम सकलैनी, मौलाना आबिद सकलैनी, हाजी लतीफ सकलैनी, इंतिज़ार हुसैन, मेराज सकलैनी, आफताब सकलैनी, सदाकत हुसैन, फैसल सकलैनी, फैज़ सकलैनी, सय्यद आमिर, सय्यद राशिद, जाहिद सकलैनी, जमील सकलैनी, शादाब सकलैनी, शावेज सकलैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now