शीशगढ़ नगर पंचायत में 6.50 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य,  प्रस्ताव पास

 

शीशगढ़।  नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती नीलोफर की अध्यक्षता में  नगर पंचायत कार्यालय में  बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शासन द्वारा प्राप्त धनराशि से नगर में 6 करोड़ 50 लाख के विकास कार्यों पर सर्व सहमति से मुहर लगा दी गई है। अब क्षेत्र में यह विकास कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे ।
बैठक में सबसे पहले चेयरमैन के द्वारा अप्रैल 2024 से जुलाई 2024 तक का आय व्यय का व्योरा रखा गया।जिसमे अधिशासी अधिकारी के द्वारा विन्दुवार बताकर समस्त सभासदों की सहमति से स्वीकृत किया गया।चेयरमैन  नीलोफर के द्वारा सदन के पटल पर  वर्ष 2024-25 का अनुमानित वार्षिक बजट प्रस्तुत किया । जिसमें निकाय द्वारा 10.14 का व्यय दर्शाए जाने पर प्रस्तावों को  सर्वसहमति से पारित कर दिया गया।
तीसरे प्रस्ताव में शासन द्वारा प्राप्त धनराशि से नगर में सीसी रोड,नाला निर्माण,प्रकाश व्यवस्था, सफाई  व्यवस्था, कार्यालय भबन निर्माण,पुस्तकालय का निर्माण कार्य,बारात घर का निर्माण, ओपन जिम का निर्माण,व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स आदि के विकास कार्यों पर 6.50करोड़ के प्रस्ताव  सर्व सहमति से पारित कर दिए गए। इसी के साथ  नगर पंचायत द्वारा स्थापित 8 मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों का लोकार्पण व नए कार्यालय भवन का उदघाटन भी चेयरमैन श्रीमती नीलोफर के द्वारा किया गया।बैठक का संचालन ईओ दुर्गेश कुमार ने किया।इस अवसर पर चेयरमैन पति हाजी गुड्डू,इक़रार हुसैन, मोहम्मद आशिफ,तंजील अहमद,कमर अली,हाजी आबाद हुसैन, अजय अग्रवाल, अजीजुल रहमान आदि सभासद मौजूद रहे

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now