जावेद हबीब के कार्यक्रम को रोकने की हुई मांग

बरेली । प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर जाबेद हबीब  का बरेली में आयोजित होने वाले सेमिनार का हिन्दू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है।
इसी क्रम  में राष्ट्र जागरण युवा संगठन  ने विरोध प्रदर्शनकर कर हबीब के  कार्यक्रम पर रोक लगाने के जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन sdm को  सौंपा। इस मौके पर राष्ट्र जागरण युवा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने  डीएम को दिए हुए ज्ञापन में कहा है कि जाबेद हबीब द्वारा सनातनी परंपरा को ठेस पहुंचाने के मकसद से नाथ नगरी बरेली में एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। हबीब के कई  सेमिनार  विगत वर्षों मे विवादित रहे जिसमें महिलाओं के सर पर थूककर बाल काटना थूक लगाकर फेशियल करना जैसे कारनामें प्रमुख रहे है। वही हबीब  अपने फालोअर्रस को अपने संबोधन में कहते हुए पाए गये है कि उनके थूक में बड़ी  जान है और सभी से ऐसा करने को प्रेरित करता है। साथ में यह भी बताया गया कि कोविड काल में भी सभी के संज्ञान में आया था कि किस प्रकार – तब्लीकी लोगों ने थूक जेहाद से कोरोना को फैलाकर पूरे भारत में दहशत फैलाई थी । हबीब जैसे जेहादी लोग ऐसा करके हमारे धर्म को दूषित करने का प्रयास करते हैं ऐसे – लोगों का कार्यक्रम नाथ नगरी में होना बड़े शर्म की बात है और शांति भंग होने की आशंका है।राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने ज्ञापन के द्वारा डीएम से  जावेद हबीब के नाम से चल रहे सभी पार्लर बंद कराये जायें और एसे सेमिनार आयोजित करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाए।ज्ञापन देने वालों में प्रियंका कपूर जिलाध्यक्ष,आशू अग्रवाल महानगर अध्यक्ष,अमित भारद्वाज ,सौरभ शर्मा ,सरदार हरमीत सिंह ,राजीव कुमार अग्रवाल ,गिरीश कपूर आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now