गुलाब इंटर कॉलेज का लेक्चरार ट्रेन के आगे कूदा , घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्त्ती

बरेली। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में नीम बाली मठिया वानखाना निवासी अशोक कुमार विशिष्ट पुत्र सुरेंद्र पाल रविवार की सुबह किला पुल के पास दूल्हा मिया की मजार के सामने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया ट्रेन की चपेट आने से अशोक कुमार घायल हो गया घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

घायल अशोक कुमार विशिष्ट की पत्नी रेखा विशिष्ट ने बताया कि अशोक कुमार विशिष्ट गुलाब राय इंटर कालेज में लेक्चरार है 15 साल से डिप्रेशन में रहते हैं 15 साल पहले मेरी बहन अशोक की साली पड़ोस में रहने वाली उसकी मौत हो गई थी उसके बाद से अशोक कुमार विशिष्ट डिप्रेशन में रहने लगे उनका इलाज दिल्ली से एम्स अस्पताल से डॉक्टर आर के गुप्ता से चल रहा है आज सुबह घर से दरवाजा खोलकर निकल गए और किला क्षेत्र में दूल्हा मियां की मजार के सामने ट्रेन के आगे कूदे ट्रेन की चपेट में आ गए अशोक कुमार घायल हो गए घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now