बरेली से तीन घण्टे में सफर करें वंदे भारत से

 

बरेली । यूपी के मेरठ से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को बरेली से जोड़ा गया है। इस ट्रेन से बरेली के यात्री लखनऊ तक तीन घंटे में पहुंच सकेंगे। पहले लखनऊ पहुंचने में 4 से पांच घंटे लगा करते थे। इस ट्रेन के चलने से लखनऊ और मेरठ जाने वाले यात्रियों को आने जाने में बहुत आसानी रहेगी ।

बरेली में ट्रेन के स्वागत के लिए पहुंचे वनमंत्री

मेरठ से चलकर बरेली पहुंची वंदे भारत ट्रेन के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना , मेयर उमेश गौतम सहित भाजपा के कई नेता पहुंचे और उन्होंने वंदे भारत के बरेली में स्टॉप होने पर खुशी जताई। वनमंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हमारे पीएम ने आज तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी देकर रवाना किया है। इनमें से एक वंदे भारत मेरठ से रवाना होकर बरेली पहुंची है। इस ट्रेन को बरेली से जोड़ा गया अब लखनऊ पहुंचने में केवल तीन घंटे लगा करेंगे । जनता को इससे बड़ी सहूलियत मिलेगी। मेयर उमेश गौतम ने कहा बरेली को दूसरी वंदे भारत ट्रेन कनेक्टिविटी के साथ मिली है।जिस तरह भारत अर्थव्यवस्था के मामले में तेजी से बढ़ रहा है उसी तरह यह ट्रेन मिली है। आज के दौर में तेजी से आवागमन तेज हो इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री ने इस बात को समझा है।इसी बात को देखकर वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। पहले यात्रा करने में 10 से 14 घंटे लगते थे अब वह यात्रा 6 घंटे में हो रही है ।वह बड़ी बात है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now