भैंस चोरी करने घर में घुसे चोर को पति पत्नी ने पकड़ा

 

पकड़े चोर का साथी बाइक छोड़कर भागा

भोजीपुरा।बीती रात में भैंस चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर को पति पत्नी ने पकड़ लिया।घर में चोरी चोर का शोर मचा तो घर के बाहर खड़ा चोर बाइक छोड़कर भाग गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव रमियांपुर निवासी मुकेश शुक्रवार की रात परिवार के घर के साथ बरामदे में सोए हुए थे।तभी रात्रि साढ़े बारह बजे एक चोर दीवार फांदकर घर में घुस गया।कूदने की आवाज के साथ मुकेश व उसकी पत्नी जाग गए। दोनों पति पत्नी ने चोर को पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।चोर चोर का शोर गुल सुनकर मुकेश के दरवाजे के बाहर खड़ा चोर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। गांव में शोरगुल मचा तो गांव के बाहर पिकअप लेकर खड़ा चोर का साथी पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना पर डायल 112 व भोजीपुरा थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चोर पकड़कर हिरासत में ले लिया। रात्रि में ही थानाध्यक्ष रामरतन सिंह फोर्स को लेकर फरार चोरों के घर दविश देने पहुंचे लेकिन दोनों चोर पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पकड़े गए चोर ने अपना नाम रहीस अहमद उर्फ कल्लू निवासी नौवां नगला थाना भोजीपुरा बताया।रहीस ने फरार चोरों में अजूब खां निवासी नौवां नगला थाना भोजीपुरा बताया। पिकअप वाले को चोर को फरार चोर अजूब खां लेकर आया था। पुलिस ने मुकेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now