आबकारी विभाग ने पकड़ी नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी , एक आरोपी गिरफ्तार

बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ के सिठौरा में आबकारी विभाग और सुभाष नगर की संयुक्त विभाग ने कार्रवाही करते हुए नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोल्जर ब्रांड की शराब बरामद करने के साथ अन्य ब्रांडिड कंपनियों के स्टीकर बरामद किए है। जानकारी के मुताबिक
आबकारी  को मुखबिर से  सूचना मिली थी कि सिठौरा में एक घर मे देशी शराब  के नकली टेट्रा पाउच का बना रहा है । मिली  सूचना के क्रम में आबकारी निरीक्षकों, प्रवर्तन के आबकारी निरीक्षकों और थाना सुभाष नगर पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ सिठौरा में कुशमेंद्र पुत्र राम मूर्तिलाल के घर दबिश दी गयी जिसमें मौके से मादक पदार्थ व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए,517 खाली टैट्रा पैक सोल्जर ब्रांड, ड्रम में 95 लीटर स्प्रिट ,5 टैट्रा पैक तैयार नकली सोल्जर ब्रांड, एक 20 लीटर के ड्रम में लगभग 5 लीटर अपमिश्रित शराब,एक इलेक्ट्रिक सीलिंग मशीन
,400 ml कैरेमल,7 वेगा क्विक, स्विफ्ट डिजायर कार,2 मोटरसाइकिल सहित मौके से कुशमेंद्र उर्फ  भूरा को मौके से गिरफ्तार गया है । गिरफ्तार किये गये आरोपी और उसके सहयोगी सुशील  सक्सेना ,कुलदीप सक्सेना तथा कृष्ण पाल के विरुद्ध थाना सुभाष नगर में आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई। आबकारी टीम में कुंवर विशाल भारती, आबकारी निरीक्षक,सेक्टर -3बरेली ,ओंकार नाथ सिंह ,क्षेत्र-2 आंवला मय स्टॉफ
मनोज कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक, प्रवर्तन, बरेली,अनुप कुमार,आबकारी निरीक्षक,प्रवर्तन बरेली मय स्टॉफ थाना सुभाष नगर की मदीनाथ पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now