सिंगतरा शिव मंदिर के पुजारी की हुई हार्ट अटैक से मौत । गॉव मे दौड़ी शोक की लहर

देवरनियाँ । कोतवाली क्षेत्र के गॉव सिंगतरा शिव मन्दिर के पुजारी पंडित सुधीर शर्मा की हार्टअटैक से मौत हो गई । ग्रामीणो ने बताया कि श्री शर्मा बीते 26 अगस्त को जन्माष्टमी पूजन की तैयारी करवा रहे थे । कि अचानक वह जमीन पर गिर गये आनन फानन मे गॉव के लोगो द्वारा उन्हे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहाँ डाक्टर ने हार्ट अटैक होना बताया गॉव के कुछ लोगो की सूचना पर कानपुर से उनकी बेटी व दामाद तथा गाजियाबाद से उनके भाई भी आ गये । दो दिन भर्ती के बात उन्हे दिल्ली अस्तपताल ले जाते समय मुरादाबाद के पास उनकी मौत हो गई । परिवारिजनो ने उनके शव को पैत्रक गाँव लेजाकर अन्तिम संस्कार किया । बताया जाता है इंग्लिश से एम एस सी सुधीर शर्मा किसी समय एक कम्पनी मे सी ए की नौकरी करते थे । अब से बारह वर्ष पहले पत्नी की मृत्यू के बाद वह नौकरी व घरबार छोड़कर साँधू बन गये । और इस गॉव मे लगभग पॉच बर्ष रहकर उन्होंने मन्दिर की सेवा व विकास कराया । उनकी अचानक मौत पर गॉव मे शोक की लहर दौड़ गई ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now