मुस्मिल संगठन ने रामगिरि की गिरफ्तारी की मांग

बरेली । हिन्दू धार्मिक रामगिरि की गिरफ्तारी की मांग को लेकर
अलहेसुन्नत वल जमात एवं तारिक रज़ा कलंदरी के कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शनकर एसीएम फर्स्ट को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा । इस मौके पर मुस्लिम संगठनों ने बताया कि  पिछले माह में रामगिरी महाराज निवासी कोल्हापुर, महाराष्ट्र ने  मुस्लिमों के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के विषय में आपत्ति जनक शब्द कहे जिसकी वजह से हम लोगो में काफी आक्रोश है। रामगिरी के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जानी अति आवश्यक है। बार बार सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे है कि मेरा कोई बाल बाका नहीं कर सकता है। भारत की सम्प्रभुता एवं अखंडता को चुनौती दी गयी है। भारत के संविधान के विपरीत कार्य किया है और माहौल खराब की जाने की पूरी कोशिश की जा रही है। ऐसी स्थिति में कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी न्यायहित में अति आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों मोहम्मद जीशान ,मोहम्मद फैजान रज़ा,मोहम्मदइकराम ,शोएब ,उवैश ,कासिम ,फरहान ,दानिश ,शाहबाज ,मोहम्मद फहीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now