नगर पंचायत मीरगंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गोशाला में हुआ पूजन एवं पशुओं का भोग

मीरगंज। शासन के निर्देशानुसार सोमवार को नगर पंचायत में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गोशाला में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार गुप्ता, उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता , अधिशासी अधिकारी संदीप चंद्रा ने भाग लिया। यह आयोजन मोहल्ला मेवात में स्थित गोशाला में किया गया।पूजा के उपरांत गोशाला में मौजूद पशुओं को गुड़, चोकर, खल, केले, मोतीचूर के लड्डू आदि का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के लिपिक राजीव गिरी, विजय गुप्ता, मो तसलीम, राजेश कुमार, अनमोल कुमार, दामोदर, सभासद, पशु चिकित्सक , अन्य कर्मचारीगण तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।इससे पहले, ग्राम पंचायत चुरई दलपतपुर स्थित वृद्ध गोशाला में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, एसडीएम तृप्ति गुप्ता, बीडीओ कुलदीप कुशवाहा, तथा ग्राम प्रधान पति गजेंद्र गंगवार द्वारा गौ पूजन किया गया।इस अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। गोशाला में आयोजित इन कार्यक्रमों ने सामूहिक सेवा भाव एवं धार्मिक उत्सव का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now