कर्मचारी नगर के दो घरों में लाखों की चोरी

बरेली। शहर की पॉस कर्मचारी नगर की ऑफिसर्स इन्क्लेव और त्रिवेणी गंगा कॉलोनी के दो घरों में चोरों ने बीती रात लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने चोरी उन्ही घरों में की जहां घर के मालिक मौजूद नहीं थे । पहली घटना बीती रात 2 बजकर25 मिनट के आसपास के बताई गई है जहां बैंक मैनेजर  प्रवीण कुमार किसी कारणवश से अपने परिवार के साथ गए हुए थे । इसी बीच उनके घर में चोर घुस आए और 80 से 90 हजार कैश , इयररिंग्स कीमत 62 हजार , एक सोने की चेन , दो चांदी के सिक्के ,2 सोने की अंगूठी चुरा ली।
वही दूसरी घटना नर्सिंग प्रोफेसर सतीश सिंह के घर की है। वह कर्मचारी की त्रिवेणी गंगा कॉलोनी में मकान नंबर 23 में किराए पर रहते थे। वह भी बीते शुक्रवार को अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे इसी बीच देररात को उनके किराए के घर में चोर घुस आए और उनके घर से 25 ग्राम सोने की ज्वैलरी , 20 हजार नकद कैश , 20 रुपये कीमत की चांदी के साथ अन्य सामान चोरी करके ले गए। पीड़ित परिवारों ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर से कर्मचारी नगर में चोरी की घटना के बारे में पूछना  चाह तो उन्होंने जवाब दिया उनकी जानकारी में कोई घटना नहीं आई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now