अग्रवाल सभा की ओर से निशुल्क मेडिकल परीक्षण शिविर में 245 मरीजो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 मरीजों के रोगों से सम्बन्धित जांच व दवाई मुफ्त दी गयी l
बरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण समिति रजि. के बैनर तले रविवार सुबह 10 बजे से शाम 2 बजे तक निशुल्क मेडिकल परीक्षण शिविर पार्टी पैलेस निकट बैंक ऑफ बड़ौदा, नरकुलागंज, बरेली में आयोजित किया गया। मरीजों के रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से शिविर स्थल पर ही किये गये।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल व संरक्षक एड़. अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि शिविर में कुल 245 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति, दंत, ईएनटी विशेषज्ञों को लोगो ने दिखाया, चिकित्सकों ने मरीजो कोपरामर्श दिया। ईसीजी, खून, जनरल व हदय आदि जांचे मुफ्त की गयी साथ ही नेत्र परीक्षण भी किये गये। सभी को निशुल्क दवाई  दी गई। सभी जांचे व इलाज राजश्री मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से किये गये। शिविर में नेत्र परीक्षण, हदय की जांच, दांत परीक्षण एवं जनरल परीक्षण व शुगर, बी.पी. लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी की सभी जांचे निशुल्क  की गयी। शिविर में आए मरीजों के रोगों से सम्बन्धित परीक्षण निशुल्क कर उन्हे मुफ्त दवाई भी दी गयी। महामंत्री एड़ दिनेश कुमार अग्रवाल ने राजश्री मेडिकल कॉलेज की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर संयोजक विनोद अग्रवाल व हरीश अग्रवाल रहे।
 इस दौरान महामंत्री एडवोकेट दिनेश अग्रवाल आनंद गोयल, सुधीर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी एडवोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल, एड़ अनुपम अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल(आयकर), पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, निरंजन सरन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now