कैंट विधायक ने चौपला पुल से अटल सेतु से जोड़ने वाले पुल का किया निरीक्षण

 

बरेली। चौपला पुल को अटल सेतु पुल से जोड़ने के काम में प्रगति का निरीक्षण करने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल शनिवार को निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कार्य की प्रगति को देखा और अधिकारियों से बात की उन्होंने बताया कि अटल सेतु पुल को वाई शेप से बनना था जो बजट के अभाव में रुक गया था शासन द्वारा बजट मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और वाइ शेप पुल बनने से सुभाष नगर ,मणिनाथ ,बदायू , कासगंज की तरफ जाने बाली की जनता को बहुत लाभ होगा उससे उनका समय बचेगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी भाजपा सरकार में जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और आगे भी रखा जाया करेगा सितंबर माह के अंत तक यह बनकर तैयार हो जाएगा और जनता को समर्पित किया जाएगा जनता इसका भरपूर लाभ उठाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now