यूपी महापौर काउंसिल के अध्यक्ष बनने पर  डॉ.उमेश गौतम को ब्राह्मण सभा ने किया सम्मानित , ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर

बरेली ।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने बरेली के महापौर डाॅ उमेश गौतम को उत्तर प्रदेश महापौर काउंसिल के पुनः अध्यक्ष बनने पर उनके कार्यालय पर जाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मेयर उमेश गौतम को भारतीय ब्राह्मण सभा ने फूलों की माला पहनाने के साथ शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष बी एल पाठक,  प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने डाॅ उमेश गौतम को मोतियों की माला, मेडल, उत्तरीय और खूबसूरत पेंटिंग भेंटकर  अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र के वाचन से हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी  ने डाॅ उमेश गौतम की उपलब्धि पर एक कविता के माध्यम से प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष बी एल पाठक ने महापौर काउंसिल के अध्यक्ष बनने पर डाॅ उमेश गौतम को बधाई देते हुए कहा कि अभी तो सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों के आयाम डाॅ उमेश गौतम प्राप्त करेंगे, ऐसी हम सबको आशा है।वहीं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए डाॅ उमेश गौतम ने कहा कि बरेली को उत्तर प्रदेश के नक्शे पर शानदार तरीके से स्थापित करना मेरी प्रमुख प्राथमिकता है।  प्रत्येक नागरिक की सेवा करना मेरा कर्तव्य और उत्तरदायित्व दोनों है।अपने सम्मान पर उन्होंने अखिल भारतीय  ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया। मेयर  उमेश गौतम को बधा देने वालों में  लवलेश पाठक, हरिओम गौतम,वचन सारस्वत, नितिन महाराज,‌ विपिन शर्मा, रामकृष्ण शुक्ला, देवेंद्र शर्मा, विष्णु भारद्वाज, शिवकुमार शर्मा,मदन शर्मा ,  मदन शर्मा, विशाल शर्मा,   नीलिमा पाठक, वाणी पाराशरी, राजू मिश्रा, प्रियंका मिश्रा नरेन्द्र शर्मा अनिल् शुक्ला प्रमोद सारस्वत आदि रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now