उर्स -ए-रज़वी: लंगर कमेटियों से ज़्यादा से ज़्यादा लंगर लगाने की अपील

बरेली।आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के तीन रोज़ा उर्स शुरू होने में सात दिन बचे है। उर्स की तैयारियां  दरगाह स्तर से बड़े पैमाने पर दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में की जा रही है। दरगाह पर दुनियाभर से अक़ीदतमंदों की बड़ी संख्या में आने की इत्तेला को देखते हुए ज़ायरीन के ठहरने,खाने व अन्य सुविधाओं के मद्देनजर बैठको का दौर जारी है। तहरीक तहफ़्फ़ुज़-ए- सुन्नियत के वालिंटियर रात दिन तैयारियां में जुटे है। वही दूसरी तरफ दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) का कहना है कि इतनी बड़ी तादात में ज़ायरीन के लिये दरगाह इन्तेज़ामिया व ज़िला इन्तेज़ामिया (प्रशासन) द्वारा किये गए इंतेज़ाम (व्यवस्था) नकाफी होती है। इसलिए शहर के सभी लोगों से सहयोग की मुफ्ती अहसन मिया ने अपील की है।
      दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताता कि सज्जादानशीन ज़िले भर का दौरा कर लंगर कमेटियों से ज़्यादा से ज़्यादा लंगर लगाने को कह रहे है। अब तक ठिरिया निजावत खान,रहपुरा चौधरी,पदारतपुर,शीशगढ़,फरीदपुर,मीरगंज,बहेड़ी आदि का दौरा कर चुके है। वहीं दूसरी तरफ आज दरगाह पर हज़रत सुब्हानी मियां की सरपरस्ती व सज्जादानशीन की सदारत व सय्यद आसिफ मियां की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें टीटीएस वलिंटियर,जिले भर की लंगर कमेटियां,रज़ाकारों,अंजुमनों ने शिरकत दी। सभी से उर्स में सहयोग की अपेक्षा की गई। साथ ही सभी से मशवरे मांगे गए। पिछले साल जो कमी रह गई उसको इस साल दुरुस्त करने और बेहतर इंतज़ाम करने का वायदा गया। आसिम नूरी ने नात व मनकबत का नज़राना पेश किया। मदरसा मन्ज़र-ए-इस्लाम के वरिष्ठ शिक्षक मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने शहर के मदरसों,मुसाफिरखानों व शादी हाल वालों से आला हज़रत के मेहमानों के लिए अपने यहाँ ठहराने की अपील की। शहर के लोगो से भी ज़ायरीन के लिए ज़्यादा से ज़्यादा मदद करने को कहा। सदर मुफ्ती आकिल रजवी ने कहा कि बरेली कि मेहमान नवाज़ी दुनियाभर में मशहूर है। हम सभी लोगो को ज़ायरीन के लिए रात दिन जुटकर उनकी मेहमान नवाजी करनी है। हाजी जावेद खान,अब्बास नूरी,औररंगज़ेब नूरी,शाहिद नूरी,इशरत नूरी,नफीस खान आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन हाजी जावेद खान ने किया।    बैठक में मुख्य रूप से डॉक्टर एज़ाज़ अंजुम,मुफ़्ती कफील हाशमी,मुफ्ती अय्यूब नूरी,मौलाना अख्तर,मुफ़्ती अफ़रोज़ आलम,ताहिर अल्वी,अजमल नूरी,नासिर कुरैशी,परवेज़ नूरी,आसिफ रज़ा,शान रज़ा,तारिक सईद,सय्यद फैज़ान अली,आलेनबी,यूनुस गद्दी,मुजाहिद रज़ा,सय्यद माजिद,सय्यद एज़ाज़,अब्दुल माजिद,हाजी शारिक नूरी,साजिद नूरी,हाजी फय्याज नूरी,शहज़ाद पहलवान,मोहसिन रज़ा,शेर मोहम्मद,सरताज बाबा,गफ़ूर पहलवान,फ़ारूक़ खान,इशरत नूरी,नईम नूरी,शाद रज़ा,सुहैल रज़ा,साकिब रज़ा,समी खान,अजमल खान,आरिफ नूरी,अरवाज़ रज़ा,अयान कुरेशी,अश्मीर रज़ा,जुनैद मिर्ज़ा,काशिफ सुब्हानी,गौहर खान,मुस्तक़ीम नूरी,हाजी शकील,इरशाद रज़ा,यूनुस साबरी,शारिक बरकाती,फ़ैज़ रज़ा, अल्ताफ रज़ा,हसीन खान,काशिफ खान,अनवारूल सादात,रईस रज़ा, सय्यद फरहत,गौहर खान,ग़ज़ाली रज़ा,जुनैद चिश्ती,शावेज़ रज़ा,ज़ीशान कुरैशी,जावेद खान,सैफ खान आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now