किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध-जिलाधिकारी

 

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ।जिलाधिकारी ने किसान दिवस में आये किसानों की समस्याओं को सुना और उनके वास्तविक एवं ससमय निस्तारण के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने गन्ना किसानों का बहेड़ी तथा नवाबगंज चीनी मिल द्वारा समय से भुगतान ना किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अगली बैठक में बहेड़ी तथा नवाबगंज के चीनी मिल के प्रबन्धक निदेशक को बुलाने के निर्देश दिये।

जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिये गये कि जिन किसानों को अभी तक फर्टिलाइजर का लाभ नहीं उपलब्ध हो पाया है उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराया जाये।

किसान दिवस में कृषकों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे गये। कृषक एम0पी0 सिंह द्वारा टंकी की समस्या बतायी एवं कृषक राकेश गंगवार द्वारा जिला गन्ना समिति की बैठक कराये जाने का अनुरोध किया गया तथा कृषक धीरपाल निवासी ग्राम कुवॅरपुर तहसील नवाबगंज द्वारा किसान सम्मान निधि न मिलने की समस्या बताई गई।

इस अवसर पर कृषकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिला उद्यान अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

किसान दिवस में कृषि विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग, नलकूप विभाग, गन्ना विभाग, जनपद के प्रगतिशील कृषक सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now