उर्स ए रजवी  की इस्लामियां  मैदान पर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू

बरेली ।106 वा उर्स-ए-रज़वी: उर्स स्थल इस्लामिया मैदान जिसमें 44 साल से उर्स-ए-रज़वी अपने रिवायती अंदाज़ में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन हज़रत मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) की सरपरस्ती में होता आ रहा है। इस साल भी उर्स की तैयारियां जोर- शोर शुरू हो चुकी है। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स का एलान पिछले महीने दरगाह प्रमुख व सजादानशीन ने कर दिया था।
देश-विदेश से आने वाले जायरीन के रहने-खाने समेत तमाम सहूलियत दरगाह की ओर से मुहैया कराई जाती है। देश-विदेश के उलेमा व अकीदतमंद दरगाह प्रमुख व सज्जादानशीन के सम्पर्क में है। इस मर्तबा साउथ अफ्रीका,आस्ट्रेलिया, मारीशस,दुबई,मिस्र,नेपाल,सऊदी अरब आदि से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के आने की इत्तेला दरगाह पर मिल रही है। पिछले दिनों ज़िला प्रशासन और दरगाह इंतजामिया के साथ विकास भवन में हो चुकी है। जायरीन हवाई मार्ग के अलावा रेल व सड़क मार्ग द्वारा बरेली पहुंचते है। इनके आने जाने में किसी तरह की असुविधा न हो उसके लिए रेलवे व रोडवेज के अधिकारियों से एक प्रतिनिधिमंडल दरगाह की ओर से मिल चुका है। बरसात के मौसम के मद्देनजर इस्लामिया मैदान से लेकर दरगाह तक की जा रही है।
उर्स स्थल इस्लामिया गेट की रंगाई पुताई के अलावा,आला हजरत द्वारा लिखी किताबो लगने वाला बुक स्टाल आदि की तैयारी की जा रही है। उर्स की तैयारियों को लेकर ज़िले भर में इंतजामिया कमेटी व लंगर कमेटियों की बैठक का दौर जारी है। कल 22 अगस्त जुमेरात को दरगाह पर उर्स की तैयारियों को लेकर एक बैठक बाद शाम 7 बजे दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की सरपरस्ती सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत व सैय्यद आसिफ मियां की मौजूदगी में होगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now