आईएमसी ने मोहम्मद साहब की शान में हुई गुस्ताखीं को  ज्ञापन  देकर कार्रवाई की मांग

बरेली। पैगम्बर-ए-इस्लाम पर अमर्यादित टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा देशभर में साम्प्रदायिक सौहार्द को खतरे में डालने वाले रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की मांग करते हुए इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल पार्टी के संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया महामहिमा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

 

नदीम कुरैशी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो क्लिप देशभर में तेजी से वायरल हो रहा है। खुद को रामगिरी महाराज कहने बाला व्यक्ति इस वीडियो क्लिप में पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी करता दिखाई सुनाई दे रहा है। इससे न केवल मुसलमानों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई है बल्कि देशभर में साम्प्रदायिक माहौल खतरे में पड़ गया है।
कहा की रामगिरी महाराज नामक इस व्यक्ति ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में सिन्नर इलाके के शाह पंचाले गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में यह अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की है।रामगिरी महाराज के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन देने बालो में नदीम कुरैशी ,शोएब रजा खान, मुनीर इदरीसी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now