दहेज को लेकर विवाहिता के साथ की मारपीट

 

देवरनियाँ । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी थाना शेरगढ़ के गांव की निवासी मोहम्मद जाए पुत्र मोहम्मद सलीम से 30 अप्रैल 2024 को हुई थी। कोतवाली मेरी तहरीर में विवाहित आने आरोप लगाया की शादी के कुछ दिन बाद ही उसको दहेज में मोटरसाइकिल बा डेढ़ लाख रुपये अन्य सामान को लेकर उसके में ससुराल वाले परेशान करने लगे उसने उनका काफी समझाया कि उसके मायके वाले गरीब हैं । और भी अपनी क्षमता के अनुसार पहले ही शादी में खर्च कर चुके हैं लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए और विवाहिता के साथ मारपीट व गलत व्यवहार करने लगे। निराशा काफी दिन मारपीट सहती रही। घटना 17 अगस्त की है विवाहिता के पति मो. जाहिद व ससुर मोहम्मद सलीम, सास कैसर, नंद रूबी व देवर राशिद आदि ने उसको एक कमरे में बंद करके लोहे की राठ से बेरहमी से मारा पीटा जिससे उसके शरीर में खुली व गुम चोटें आई है। विवाहिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पति मोहम्मद जाहिद, ससुर मोहम्मद सलीम, सास कैसर, नंद रूबी व देवर राशिद के खिलाफ दहेज अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now