टेंडर होने के बाद भी जुन्हाई बिजलीघर से नही जोड़ी जा रही है शीशगढ़ की बिजली

 

शीशगढ़ ।ग्राम जुन्हाई में 132के बी ए का बिजलीघर बन जाने के बाद शीशगढ़ इलाके के ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी कि अब उनके अच्छे दिन आयेंगे। बिजली की गंभीर समस्या से उनको छुटकारा मिल जाएगा।लेकिन बिजलीघर बन जाने के एक वर्ष बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जबकि जुन्हाई के बिजलीघर से शीशगढ़ कस्बे के अलावा अन्य कई दर्जन भर गांवों की बिजली लाइन जोड़ने के लिए टेंडर भी हो चुके है।

बिजली विभाग के अवर अभियंता रामदेव का कहना है कि बिजली की लाइन बनाने में सड़क पर खड़े पेड़ बाधा पैदा कर रहे है।
पेड़ों को कटवाने के लिए विभाग की ओर से अनुमति मांगी गई है। लेकिन अनुमति न मिलने से लाइन बनाने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है।

बताते चलें कि भाजपा विधायक डाक्टर डी सी वर्मा ने अपने मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति का सीधा लाभ दिलाने के लिए जुन्हाई गांव में 132के बी ए का बड़ा बिजलीघर बनबाया था। इस बिजलीघर से ही पूरी मीरगंज विधानसभा की नगरपंचायत मीरगंज, शीशगढ़ ,शाही के अलावा अन्य सभी गांवों को बिजली आपूर्ति दी जानी थी। जिसमे मीरगंज नगर व देहात की दो लाइनों के अलावा शाही नगर व गांवों की बिजली आपूर्ति को जुन्हाई बिजलीघर से चालू करा दिया गया।लेकिन शीशगढ़ के लिए अभी लाइन बनाने का काम भी शुरू नही हो सका है। पिछले एक साल से ग्रामीण बिजली के लिए परेशान है। अब तो बिजली की समस्या नासूर बन गई है।

जाफरपुर बिजलीघर से हर रोज हो रही 33 के बी लाइन फेल।

जाफरपुर बिजलीघर से बिजली की आपूर्ति अब तो मजाक बन गई है। हर रोज 33 के बी की लाइन फेल होने से ग्रामीणों की रात की नींद दिन का सुकून भी खत्म हो गया है। अब तो हालत बेहद गंभीर है पिछले दो सप्ताह में तीन दिन लगातार 22 घण्टे तक शीशगढ़ सहित 160गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प रही। 24घंटे में केबल दो घंटा ही बिजली मिली उसमे भी ट्रिपिंग।
अब तो रोज रोज की समस्या बन गई है।दिन रात 24घण्टे में मुश्किल से4घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। वह भी टुकड़ों में काटकाटकर दी जा रही।

बिजली आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री का आदेश भी हवा में उड़ गया।

भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जारी किए है।लेकिन बिजली कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है। जाफरपुर बिजलीघर की स्थिती तो बद से बदतर होती जा रही है।तीन दिन से ग्रामीण क्षेत्र का फीडर खराब पड़ा है। लेकिन अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका है। जिस कारण देहात और कस्बे को दो दो घण्टे की शिफ्ट में बिजली आपूर्ति की जा रही है।33 फेल होने पर वह भी खत्म हो जाती है।

जुन्हाई बिजली घर से मीरगंज,शाही नगर व ग्रामीण दोनो लाइन बनाकर आपूर्ति चालू करा दी गई है। शीशगढ़ नगर व ग्रामीण की लाइन बनवाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सड़क पर खड़े पेड़ों के छटान के लिए बन विभाग से जल्द ही अनुमति मिल जाएगी। हमने विभाग को लिखकर भेजा है

डाक्टर डी सी वर्मा
विधायक मीरगंज

 

हम पिछले एक साल से लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमने माननीय बनमंत्री को भी पत्र लिखा है। हमारे अनुरोध पर माननीय विधायक डाक्टर डी सी वर्मा ने भी शीशगढ़ इलाके को जुन्हाई बिजलीघर से जोड़ने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए जल्द ही शीशगढ़ व ग्रामीण इलाके के लोगों को बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या से निजात मिलने जा रही है।

नीलोफर
चेयरमैन

नगर पंचायत शीशगढ़

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now