नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करने वाले 17नामजद सहित 100 से अधिक दलित समाज के लोगों पर मुकद्दमा दर्ज

 

सूरज पाल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया था धरना

शीशगढ़। सूरज पाल की हत्या के आरोप में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दलित समाज के लोगों द्वारा सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने 17नामजद व 100अज्ञात के खिलाफ सड़क जाम करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकद्दमा दर्ज किया है।

बताते चलें कि शीशगढ़ निवासी दलित बिरादरी के सूरज की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से नाराज दलित समुदाय के महिला पुरुषों ने इकठ्ठा होकर सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया था। स्थानीय पुलिस द्वारा कुछ ही देर में सी ओ बहेड़ी ,तहसीलदार मीरगंज , एस ओ शेरगढ़ पी ए सी को भी बुलाना पड़ा था।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने बालों को समझाकर शांत करा दिया था। हालांकि भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही मृतक के परिवार को 25लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग भी की गई थी।भीम आर्मी के पदाधिकारियों के जाने के बाद पुलिस ने सी सी कैमरे की फुटेज निकाली फुटेज से पहचान करने के बाद वीरपाल,लालू,अनोखेलाल,अंगन लाल बेंचे लाल, राजेंद्र,वीरू,राजकुमार राठौर आनंद,गुड्डू , पप्पू, उमेश,रामकिशोर, गौरव, करण ,मास्टर अनोखे लाल,रिंकू सहित 17नामजद व 100अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now