जोंटी और अभिषेक द्विवेदी की बदौलत फाइनल में प्रवेश किया गज ग्रीन ने

बरेली ।जीपी क्रिकेट अकादमी में डॉ शशांक डॉ निशांत टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफइनल मैच गज ग्रीन और स्टार बेस के बीच खेला गया टॉस जीतकर गज ग्रीन नें पहले गेंदबाजी का फैसला लिया स्टार बेस की टीम नें 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 155 रन बनाये आशुतोष पटेल के ताबड़तोड़ 17 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से 42 सूरज राठौड़ नें 37 और वरुण नें 35 रनों की पारी खेली आकाश नें 2 विकेट लिए जवाब में गज ग्रीन की टीम नें 19.2 ओवर में बड़ा ही रोमांचक मैच जीत लिया एक समय पर गज ग्रीन की रीम 45 रनों पर 5 विकेट गवा चुकी थी बाद में अभिषेक द्विवेदी और जोंटी के बीच 64 गेंदों में 99 रनों की साझेदारी की आखिरी ओवर में टीम को 11 रनों की जरूरत थी पारस कौशिक नें लगातार 2 गगनचुम्बी छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई आजम सूरज और असद नें 2 2 विकेट लिए मैन ऑफ़ दा मैच जोंटी को दिया गया आज के मुख्य अतिथि चिस्ती कैटरिंग के मालिक अशफाक चिस्ती रिज़वान रज़ा कमर रज़ा तारिक़ अज़ीज़ अभिषेक पटेल रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now