काली तुरई खाने के बाद दूध पीने से एक की मौत ,चार अस्पताल में भर्ती

बरेली । शेरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में एक गांव में काली तुरई के बाद दूध पी लेने से एक युवक की मौत के साथ अन्य चार घर के सदस्यों की तबियत बिगड़ गई ।शेरगढ़ थाना के गांव प्रहलादपुर निवासी मेवाराम के घर 14 अगस्त शाम काली तुरई की सब्जी बनी थी। इसे परिवार के मेवाराम, उनका बेटा डिल्लीधर, अनीता और बेटी शीतल ने खाई थी । खाना खाने के बाद देर शाम सभी ने सोने से पहले दूध पिया था। बाद में परिवार के सदस्यों में पेट में दर्द उठा और दस्त शुरू हो गए। इसके बाद सभी को पास के गांव में चिकित्सा से दवा ली। लेकिन सभी की हालत लगातार बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन आनन फानन में भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल ले गए जहां 38 वर्ष डिल्लीधर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

 

 

मृतक के पिता मेवाराम, पत्नी अनीता और 14 साल की बेटी शीतल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टर जहर की बात कह रहे हैं। इस घटना में परिवार की रोशनी नाम की लड़की ने खाना ने खाया था । ग परिजनों ने बताया कि डिल्लीधर ही परिवार का इकलौता सहारा था। वह मजदूरी कर परिवार का लालन पालन कर रहा था मृतक अपने घर में अपने पिता मेवाराम, पत्नी अनीता, दो पुत्रियां शीतल और रोशनी के साथ रहता था। मृतक का बेटा अमित गंगवार अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई करता है। 14 अगस्त को शाम को बनी काली तुरई की सब्जी परिवार के सभी सदस्यों ने खाई थी।

 

 

 

इसके बाद सभी बीमारी हो गए सिर्फ रोशनी को छोड़कर । घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता व पत्नी अनीता की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। इस मामले में संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मृतक के परिजनो काली तोरोई की सब्जी खाने के बाद दूध पीने के बाद हालत बिगड़ने की बात कह रहे हैं। और कुछ ग्रामीण जहर होने की आशंका जता रहे हैं। एक वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर का कहना है कि तुरई खाने और दूध पीने से मौत नहीं हो सकती लेकिन अगर सब्जी बगैर धोए और सही से ना पाकी हो तो फूड प्वाइजनिंग आशंका रहती है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now