शीशगढ़ के युवक का शव फतेहगंज पश्चिमी थाने के जंगल में पेड़ से लटका मिला

 

शीशगढ़। कस्बे के एक युवक का शव आज शनिवार को थाना फतेहगंज पश्चिमी के गाँव भिटोली के जंगल में रस्सी के सहारे यूकेलिप्टिस के पेंड़ पर लटका मिला।पेंड़ पर युवक का शव लटका देख इलाके में सनसनी फ़ैल गईं।सूचना फ़तेहगंज पश्चिमी पुलिस को दी गईं।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक की पहचान शीशगढ़ के सूरज के रूप में कर मृतक के परिजनों को सूचना दी।सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए है।मृतक पर एक विशेष समुदाय की लड़की को भगाने का आरोप था।

 

 

मृतक सूरज जाटव पुत्र पप्पू उम्र 25 वर्ष निवासी मोहल्ला जाटवान थाना शीशगढ़ का है।मृतक के भाई अनमोल ने वताया कि उनका भाई सूरज नई बस्ती अंसार नगर से एक लड़की को अपने साथ ले गया था.और रुद्रपुर में जहां काम करता था.।वहीं पर साथ में रखा था।कि लड़की के घर बालों ने थाने पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।

लड़की के पिता ने 14अगस्त को बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

लापता किशोरी के पिता ने 14अगस्त को शीशगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।जिसमें परिजनों को बताकर बेटी 10अगस्त की शाम दबा लेने जाने की बात बताकर घर से निकली थी और गायव हो गईं थी।

शुक्रवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर मेडिकल को भेजा था।

पुलिस की जाँच में मृतक सूरज के साथ प्रेम प्रसंग के चलते लड़की को भगाने का मामला जाँच में आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शीशगढ़ के बिलासपुर अड्डे से लड़की को बरामद कर मेडिकल को भेजकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर आरोपी युवक के पिता को थाने में बिठा लिया था।मृतक के परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।तो वहीं पुलिस ने पी एम रिपोर्ट के बाद कार्यवाही की बात कहीं है।

इंस्पेक्टर फ़तेहगंज पश्चिमी ने वताया कि एक युवक का शव पेंड़ से लटका मिला है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पी एम को भेज दिया।फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि हत्या या आत्म हत्या,यह बात पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now