आन बान शान से फहराया तिरंगा

 

शीशगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में आन बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया।Kनगर पंचायत में चेयरमैन नीलोफर ने,कोतवाली में इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने,लोटस एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल शीशगढ़ में प्रवंधक चौधरी विपिन सिंह ने,स्वामी सोमनाथ इंटर कालेज,एन डी एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर और स्वामी सोमनाथ आई टी आई कालेज शाहपुरा में प्रवंधक डॉ.धर्म सिंह ने,स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मानपुर में प्रवंधक चौधरी बीरेंद्र सिंह ने,चौधरी रंजीत सिंह मेमोरियल इंटर कालेज शाहपुरा मानपुर में अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी आराम सिंह ने,हाजी दूल्हा बेग इंटर कालेज शीशगढ़ में प्रवंधक पूर्व विधायक सुल्तान वेग ने,डोरी लाल मेमोरियल सरस्वती इंटर कालेज जियानगला में प्रवंधक चोखेलाल यदुवंशी ने,राजा खंन्नू सिंह कठेरिया इंटर कालेज शीशगढ़ में अध्यक्ष संजीव सिंह कठेरिया ने ध्वजा रोहण किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now